फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DBT feeding

ड्रेस, बैग, जूते खरीदने के लिए 1,13,897 अभिभावकों के खाते में भेजा गया धन

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
DBT feeding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूता मोजा उपलब्ध कराने के लिए प्रथम चरण में जिले के 1,13897 छात्रों के अभिभावकों के खाते में धन भेजा गया। डीबीटी के माध्यम से इस मद में कुल 1100 रुपये प्रति छात्र के अनुसार धनराशि दी गई है। शनिवार को बीआरसी सदर में आयोजित समारोह में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

बीआरसी पर शाम पांच बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी की उपस्थिति में लखनऊ में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिला समन्वयक सहभागिता आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में 2.85 लाख छात्र-छात्राएं परिषदीय स्कूलों में नामांकित हैं। प्रथम चरण में 1,13897 छात्रों के करीब 87 हजार अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए शनिवार को भेजी गई है। इसमें से अभिभावक 600 रुपये में दो सेट यूनिफार्म, 175 रुपये में बैग, 200 रुपये में स्वेटर व 125 रुपये में जूता व मोजा खरीद सकेंगे। जनपद के अन्य शेष बच्चों के अभिभावकों के खाते में भी 20 नवंबर के पहले या इस माह के अंत तक निर्धारित धन को भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी भी मौजूद रहे। लार प्रतिनिधि के अनुसार, इससे ब्लॉक के पंद्रह हजार परिषदीय छात्र लाभान्वित हुए हैं। स्थानीय बीआरसी के मीटिंग हाल से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जैसे ही पैसा अभिभावकों के खाते में आया सभी ने तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, वीरभद्र पाठक, गणेश पांडेय, वरुण सिंह, शिब्लू सिंह, निकुंज तिवारी, विवेक सिंह, धनंजय दुबे, अजय यादव, बृजेश, छोटेलाल, बबलू गोंड, दिनेश गोंड, भोला शर्मा, निर्मला देवी, सोनी देवी, भालमती, सोनमती, सीता देवी, पार्वती देवी, सोहन, मयंक, मंगरू, सुदामा, खुशबू ,प्रिंस चौहान, सुभाष आदि शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed