फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughters are eager to wear the national jersey; they are sweating it out on the field.

Deoria News: देश की जर्सी पहनने को बेताब हैं बेटियां, मैदान पर बहा रहीं पसीना

Wed, 16 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Daughters are eager to wear the national jersey; they are sweating it out on the field.
 नेशनल फुटबॉल टीम में चयन के लिए प्रशिक्षण के रही बघौचघाट बेटियां। 
बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी का खेल मैदान एक बार फिर राष्ट्रीय फुटबॉल की नई उम्मीदों का केंद्र बना हुआ है। अक्तूबर में प्रस्तावित भारतीय सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल टीम के चयन के लिए यहां की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन

खेल मैदान पर आयशा, पिंकी, हिना, नेहा, विभा, समीरा, समा परवीन, जिया राव, रीती, रागिनी, पुष्पांजलि, अर्चना, सानिया, ज्वाला सिंह, अपर्णा, आंचल, दीशा, नेहा (द्वितीय), आंचल (द्वितीय), माह, शुहाना और महीमा सहित कई खिलाड़ी नियमित रूप से कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं। खिलाड़ियों में भारतीय टीम में जगह बनाने का जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का यह खेल मैदान पहले भी कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुका है।
विज्ञापन

इसी मैदान से प्रशिक्षण प्राप्त कर हिना भारतीय अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा यहां से कई खिलाड़ी भारतीय टीम के चयन ट्रायल तक पहुंचीं और विभिन्न राज्यों की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल के क्षेत्र में सोनाक्षी, आयशा, हिना, सुष्मिता, मुस्कान और फरीदा अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। कोच जयकुमार राव ने बताया कि इस बार सभी खिलाड़ी बेहद मेहनत कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed