फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   date declared of sabhasad bielection

Deoria News: सभासद पद के उपचुनाव में नामांकन आज से, मतदान आठ को

Tue, 18 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
date declared of sabhasad bielection
नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 11 के सभासद के निधन से रिक्त हुई थी सीट
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन से लेकर होगा मतगणना कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 11 के सभासद के निधन के बाद रिक्त पद पर चुनाव की जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने घोषणा कर दी है। इसके कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। आरओ और एआरओ तैनात कर दिए गए हैं। जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन और मतगणना का कार्य होगा। मंगलवार से नामांकन पत्रों के विक्रय के साथ नामांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मतगणना 10 जुलाई को होगी।
नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 11 के निर्वाचित सभासद जयलाल चौहान का निधन 2 जुलाई 2023 को हो गया था। इसके बाद से सभासद का पद रिक्त चल रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके लिए जिला बचत अधिकारी अनित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है, जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी राज्य कर अधिकारी कार्यालय के डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मयंक कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा रिजर्व में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में अपर सांख्यिकी अधिकारी संजीव कुमार गोंड को रखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार से नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन का कार्य 22 जून तक सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। 24 जून को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच हाेगी। नाम वापसी 26 जून को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक और प्रतीक आवंटन 27 जून को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मतदान आठ जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से जिला पंचायत कार्यालय में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद पद पर नामांकन दाखिल करने के लिए 21 वर्ष आयु होनी चाहिए। संबंधित निकाय के एक वर्ष से अधिक अवधि के बकाया न होने का प्रमाणपत्र, जमानत राशि जमा किए जाने की रसीद, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य कागजात देने होंगे। नामांकन फाॅर्म के लिए 100 रुपये शुल्क और जमानत राशि के रूप में 2000 रुपये जमा करने होंगे। जबकि महिला, अनुसूचित, पिछड़ी जाति के लोगों को फाॅर्म के लिए 50 रुपये शुल्क तथा जमानत राशि के रूप में एक हजार रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार चुनाव में 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकता है।


वार्ड में 1158 हैं मतदाता
नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड संख्या 11 में कुल 1158 मतदाता हैं। पिछले चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में 789 मत पड़े थे। इसमें 20 मत अवैध घोषित हो गए थे। इसमें सभासद रहे जयलाल चौहान 12 मतों से विजयी हुए थे। उन्हें 203 मत मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कमलेश यादव को 191 मत मिले थे। उस चुनाव में राजनीति दलों में मात्र सपा ने ही उम्मीदवार मैदान में उतारा था, जबकि अन्य निर्दलीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed