फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   damsel and her mother injured in rampage

नाद हटाने को कहा तो युवती का सिर फोड़ा, मां को भी पीटा

Thu, 27 May 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
damsel and her mother injured in rampage
नाद हटाने को कहा तो युवती का सिर फोड़ा, मां को भी पीटा
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात पर युवती का सिर फोड़ दिया। कपड़े फाड़कर छेड़खानी भी की। बीचबचाव करने पहुंची मां को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का नजदीक के अस्पताल पर इलाज कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।

गांव में मां-बेटी रहती हैं। बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक सिपाही है। वह जब गांव आता है तब विवाद कराता है। उसका कहना है कि हमारे दरवाजे पर जबरन नाद रख लिया गया है। मंगलवार की रात वह दरवाजे पर टिनशेड रख रही थी। सिपाही का भाई विरोध करने लगा। जब मैंने उससे नाद हटाने को कहा तो उसेन रॉड से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गई तो पड़ोस के एक युवक के साथ उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सूचना पर रात में पुलिस पहुंची थी। दरवाजे से पुलिस ने नाद हटवा दिया है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी। आरोपी भाग गएं थे। जांच में मारपीट की बात सामने आई हैं। छेड़खानी का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed