फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dad says- Ayush was heaps ummied, avoid talking on virginity

Deoria News: पिता बोले- आयुष से थी ढेरों उम्मीद, युवती पर बोलने से बचे

Tue, 15 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 15 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dad says- Ayush was heaps ummied, avoid talking on virginity
अयोध्या के होमस्टे मेंं पहले युवती, फिर खुद को गोली मारने वाले युवक का किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

पिता ने बेटे को दी मुखाग्नि, मझले बेटे रजत ने अशोक गुप्ता को संभाला
तीनों भाइयों में था सबसे छोटा आयुष, बीएससी नर्सिंग की कर रहा था पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अयोध्या में प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ा लेने वाले युवक आयुष कुमार गुप्ता का सोमवार को बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता अशोक कुमार गुप्ता ने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी। यह देख मुक्तिधाम पर गमगीन माहौल हो गया। पिता ने कहा कि बेटे आयुष से ढेरों उम्मीद थी, पर एक झटके में सब टूट गया। जब युवती के बारे में जानने की कोशिश की गई तो कुछ भी कहने बचते रहे।
वारदात के बाद से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। शहर के भुजौली कॉलोनी स्थित आयुष के मकान से दूसरे दिन भी सिसकियों की आवाज रुक-रुक कर सुनाई दे रही थी। पिता अशोक ने बस इतना कहा कि मैं रोज की तरह अपनी दुकान पर था। देर शाम जब घर पहुंचा तो बेटे की मौत की खबर मिली। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं। मझले बेटे रजत गुप्ता ने पिता को संभाला।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि तीन भाइयों में आयुष सबसे छोटा था। तीन दिन पहले आयुष घर के बाहर दिखा था। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि वह पहले की तरह सामान्य था। ग्रामीणों और जानने वालों के अनुसार, आयुष एक सामान्य, मिलनसार और पढ़ाई में अच्छा था। उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोग अब भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सका बड़ा भाई

अयोध्या में प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लेने वाले आयुष के अंतिम संस्कार में उसका बड़ा भाई शामिल नहीं हो सका। आयुष के बड़े भाई की तैनाती मर्चेंट नेवी में है। वह फिलहाल फ्रांस में ड्यूटी पर है। छोटे भाई की असमय मौत की खबर मिलते ही वह टूट गया, लेकिन विदेश में होने के कारण अंतिम दर्शन नहीं कर सका।

..

बड़े स्तर के कबाड़ के कारोबारी हैं आयुष के पिता

फोटो..

बिहार के बेतिया और सिवान में भी पहले चलता था कारोबार



खुखुंदू। आयुष के पिता अशोक कबाड़ के बड़े कारोबारी हैं। गांव के चौराहे पर इनकी कबाड़ की बड़ी दुकान है। अशोक का पहले बिहार प्रांत के सिवान और बेतिया में कबाड़ का बहुत बड़ा कारोबार चलता था। फिलहाल इन दिनों महुई श्रीकांत गांव के चौराहे पर कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है।


महुई श्रीकांत गांव निवासी स्व. राधे गुप्ता के दो बेटों में अशोक कुमार गुप्ता दूसरे नंबर के हैं। पिता और बड़े भाई मोहन गुप्ता की मौत के बाद यही कबाड़ की दुकान चलाने लगे। छह-सात साल पहले सिवान की दुकान बेचकर गांव के चौराहे पर आकर दुकान खोल लिया। तबसे अशोक रोजाना देवरिया से आकर दुकान पर दिनभर रहकर कारोबार देखते हैं। शाम को फिर देवरिया आवास पर परिवार के पास निकल जाते हैं। गांव से लेकर शहर तक जहां अशोक के सज्जनता की चर्चा हो रही थी, वहीं वारदात में बेटे की जान जाने को लेकर भी तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed