फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dabangs cutting the canal tracks, JE gave Tahrir in the police station

Deoria News: नहर की पटरियों को काट दे रहे दबंग, जेई ने थाने में दी तहरीर

Sat, 29 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dabangs cutting the canal tracks, JE gave Tahrir in the police station
देवरिया। तरकुलवा विकासखंड से होकर गुजरने वाले सेमरी और खजुरिया रजवाहा की पटरियों को दबंग जगह-जगह काट दे रहे हैं, जिससे जहां दूरस्थ क्षेत्र के किसानों के खेतों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है, वहीं इसे लेकर गंडक विभाग परेशान है। विभाग के अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन


रामपुर खास से होकर गुजरने वाले सेमरी रजवाहा की पटरी को पहाड़पुर, बसंतपुर, भरौटा, मठिया महावल आदि गांव के सामने कुछ दबंग लोगों ने काट दिया है। जिससे पानी बर्बाद हो रहा है, तो वहीं कुछ किसानों की फसल डूब गई है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गंडक विभाग को पानी बंद करके नहर बंधवानी पड़ रही है। इसी तरह शामपुर, चकदेइया से होकर गुजरने वाले खजुरिया रजवाहा को भिसवा और रामपुर खास गांव के निकट दो जगहों पर लोगों ने काट दिया है, जिससे गंडक विभाग को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लगातार नहर की पटरी काटे जाने से विभागीय कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान राधेश्याम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, सरफराज अहमद आदि ने बताया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई किया जाना जनहित में जरूरी हैं।
विज्ञापन


जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि खजुरिया तथा सेमरी रजवाहा को कई जगहों पर काट देने से पानी बर्बाद हो रहा है। जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed