{"_id":"58cacaff4f1c1b741132cdf5","slug":"cylinder-blast-husband-wife-scorched-badly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर ब्लास्ट, पति पत्नी बुरी तरह झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर ब्लास्ट, पति पत्नी बुरी तरह झुलसे
देवरिया
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी/बरहज। बनकटा थाने के ग्राम अहिरौली बघेल में गुरुवार दोपहर खाना बनाते समय गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर ब्लास्ट कर गया और कमरे में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे पति भी झुलस गए। गांववाले पति-पत्नी को भाटपाररानी पीएचसी पर लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अहिरौली बघेल निवासी संतोष सिंह की पत्नी सीमा सिंह खाना बनाने के लिये किचन में गईं। सिलिंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई और सिलिंडर जलने लगा।
चिल्लाने की आवाज सुनकर पति भी पहुंचे और वह भी आग की चपेट में आ गए। इसी बीच सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। आसपास के लोग पहुंचकर आग बुझाए और दोनों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मरणासन्न अवस्था में सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक डॉ केके गुप्ता ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। दूसरी ओर बरहज के नया नगर के रहने वाले पन्नालाल गोंड के घर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक गिरने से झोपड़ी में आग लग गई।
थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से बगल के पवन, संजय, शंभू और गुलाब यादव का भी घर जल गया। लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग को काबू कर लिया था। पांचों झोपड़ी में रखा सबकुछ राख हो गया है। आग से लाखों के नुकसान हुआ है।