{"_id":"673266256acc075995017927","slug":"cyclist-hit-by-vehicle-one-dead-deoria-news-c-208-1-deo1004-139516-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार, एक की मौत
Tue, 12 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर मुख्य मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप साइकिल सवार दो युवकों को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर बासपार निवासी रामदयाल (45) पुत्र रघुपति पेंटिग का काम करता था। रविवार को वह गांव के ही पेंटर जितेंद्र (32) पुत्र लालचन्द के साथ शहर में पेंटिग का काम करने आया था, जहां से काम कर वह दोनों अलग-अलग साइकिल से एक साथ अपने घर जा रहे थे। अभी वह दोनों देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कालेज के समीप पहुंचे थे कि दोनों को किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामदयाल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं जितेन्द्र की हालत गम्भीर देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां जितेन्द्र का इलाज चल रहा है। उधर रामदयाल के मौत की जानकारी होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटा चन्द्रजीत व तीन बेटियां संजना, रूबी व सिद्धी हैं।फ