फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cycle machanic died in road accident

रामजानकी मार्ग पर हादसे में साइकिल मिस्त्री की मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cycle machanic died in road accident
रामजानकी मार्ग पर हादसे में साइकिल मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

बरहज। रामजानकी मार्ग स्थित मेहियवां गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल से जा रहे सिसईं गुलाब राय गांव निवासी साइकिल मिस्त्री मनोज कुमार (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 नंबर सेवा से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मनोज के मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

मनोज की बरहज ब्लॉक के निकट साइकिल की दुकान है। परिजनों का कहना है कि वह मेहियवां के निकट पहुंचे थे कि तेज और अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल को चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। मनोज की मौत की जानकारी होने पर मां शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि पत्नी सोनी देवी बदहवास हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो भाइयों में मनोज परिवार के कमाऊ सदस्य थे। उनके बड़े भाई अशोक पैर से दिव्यांग हैं। मनोज के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मनोज की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इंसपेक्टर टीजे सिंह ने कहा है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed