फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cyber crime: 12 lakh withdrawn from acount

साइबर ठगों ने उड़ा लिए बारह लाख रुपये, पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत

Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
cyber crime: 12 lakh withdrawn from acount
साइबर ठगों ने उड़ा लिए बारह लाख रुपये, पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

देवरिया। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से 12 लाख रुपये उड़ा दिया। जालसाजों ने बीमा पालिसी की किस्त जमा करने के नाम पर ओटीपी नंबर भेज कर झांसे में ले लिया और कई बार में खाते से रुपये निकाल लिया। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी राम अवतार कोल फिल्ड में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले रिटायर हुए हैं। उनका बैंक खाता भीखमपुर रोड स्थित एसबीआई में है। 24 मार्च के उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया कि बीमा की पालिसी की किस्त 50 हजार रुपये बकाया है। उसे जमा करने के लिए मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर भेजा गया है। वह जालसाजों के झांसे में आ गए और ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद दो बार जालसाजों ने ओटीपी भेज कर फिर से कहा कि अभी किस्त कटी नहीं है। ओटीपी नंबर बताएं। खाताधारक ने फिर से गलती कर दी। इतना ही नहीं, 25 और 26 मार्च को छह बार फोन कर ओटीपी जालसाजों ने भेजा और वह बताते गए। शुक्रवार को उनको शक हुआ तो बैंक पर खाते का डिटेल जानने पहुंचे तो पता चला कि खाते में जमा 12 लाख रुपये जालसाजों ने उड़ा लिया है। उनके होश उड़ गए। खाते से दो बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर होने की बात बैंक के जिम्मेदार कर्मचारियों ने बताया। खाताधारक ने बताया कि अप्रैल में बेटी की शादी तय है। इसके लिए एक पैसे जुटाकर रखे थे। अब तो चिंता सताने लगी कि कहा रुपये लाएंगे। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed