{"_id":"647e2521d787c029a509c308","slug":"cutting-of-trees-is-increasing-the-temperature-of-the-earth-district-judge-deoria-news-c-7-1-195338-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की कटाई से बढ़ रहा धरती का तापमान : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों की कटाई से बढ़ रहा धरती का तापमान : जिला जज
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय में किया पौधे का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और देवरिया एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दीवानी न्यायालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय गान के साथ किया। साथ ही पौधा भी वितरण किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान में पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है, इसका मुख्य कारण वनों का विनाश एवं पेड़ों की कटाई है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो रही और मौसम चक्र बिगड़ रहा है। आए दिन प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। प्रकृति को संरक्षित रखने और आक्सीजन की जरूरत पूरा रखने के लिए पेड़ की कटाई बंद करें। कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं तो अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण किया जाए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण जरूरी है, क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमें जीवनदायी आक्सीजन की प्राप्ति होती है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार दूबे ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आस-पास के तलाबों, नदियों को स्वच्छ रखने पर बल दिया। कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वालों, संगठनों की इच्छा शक्ति एवं प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना होगा। संचालन अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा ने किया। गोष्ठी को न्यायिक अधिकारी, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, श्रीराम तिवारी, विनय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार राव, शक्ति धर पांडेय, ऋषिराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पौधरोपण और की गई साफ-सफाई
फोटो समाचार-05डीईओ 136, 137
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज में पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में कार्यालय परिसर, मोहन सिंह पार्क आदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया। जबकि सफाई अभियान में पालिकाध्यक्ष ने स्वयं झाड़ू संभाल लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रमुख जगहों पर साफ-सफाई की। नगर में जागरूकता रैली निकाल पौधरोपण की अपील की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पौधों को मित्र बनाएं। इनसे मानव जीवन को जीने के लिए प्राण वायु मिलती है। वहीं तहसील कार्यालय, ब्लॉक, थाना, वन विभाग, सीओ कार्यालय सहित अन्य सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एसडीएम योगेश कुमार, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, रवींद्र मौर्य, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, श्याम सुंदर जायसवाल, मनोज गुप्त, आनंद सिंह, जोखन बाबू, राजेश जायसवाल, महेश यादव, संतोष, श्रवण कुमार, रामदास, अनूप साहा, अमित जायसवाल, राजन पटेल, अतुल त्रिपाठी, पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा की ली शपथ
फोटो समाचार।
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। परिषदीय स्कूलों में मिशन लाइफ योजना के तहत शिक्षकों ने छात्रों और ग्रामीणों को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई। मलहटोली वार्ड स्थित नगर पंचायत के गैरेज हॉल में चेयरमैन सुधा निगम और ईओ कमलेश कुमार शाही ने पौधे लगा कर शपथ दिलाई। प्रत्युष बिहार स्कूल में पेड़ कटने से पर्यावरण के नुकसान से जीवन पर पड़ने वाले असर और बचाव के बारे में गोष्ठी हुई। वन विभाग रुद्रपुर रेंज की तरफ से साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुज कुमार, अनुपम मौर्या, अभिषेक राय शामिल रहे। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने पौधरोपण कराया। ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान और बीडीओ विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पौधा लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
-- -- -- -- -- --
विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
फोटो 05बीपीआर 01,02
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर के बेलपार पंडित स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार सिंह, शिक्षकों, छात्रों ने पौधारोपण किया। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है । उन्होंने बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन को केंद्र में रखते हुए होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय, मदन मोहन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम केहूनिया में नव युवक मंगल दल ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पीआरडी जवान हरदेव विद्यासागर, कृष्णा, अमरजीत, जामवंत, रामध्यान, अजय, ललन, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर के मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने पौधरोपण कर जागरूकता रैली निकाली। लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. रणजीत सिंह, सूरज गुप्ता, वैष्णवी, सत्यमेव, दीपक, डॉ. दिनेश, डॉ.अंशुमान, डॉ. रवि आदि मौजूद रहे।