{"_id":"644d5c58a388c796710a0680","slug":"cultural-activiti-organized-deoria-news-c-7-1-145563-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिव महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिव महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के बसावन चक में शिव शक्ति महायज्ञ आयोजन पर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में हाथी, घोड़े व बैंडबाजा आकर्षण का केंद्र रहे।
यज्ञाचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकली। जो बसावन चक से जगदीशपुर, हरेराम चौराहा होते हुए प्रतापपुर झरही नदी के किनारे पहुंची। यहां नदी से जल भरकर श्रद्धालु खुरवसिया दक्षिण, सिकटिया होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो... के नारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा में बुद्ध महाविद्यालय के निदेशक चंद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, रामदयाल शर्मा, राजेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रितेश कुमार, छोटेलाल, मनेश, आस मोहम्मद, फिरोज, अनिता, पिंकी चौहान आदि शामिल रहे।