फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CTET was held at nine centres, 538 left the exam

Deoria News: नौ केंद्रों पर आयोजित हुई सीटेट, 538 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
CTET was held at nine centres, 538 left the exam
देवरिया। जिले के नौ केंद्रों पर रविवार को एक पाली में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सुबह की पाली में हुई। इसमें पंजीकृत 5032 अभ्यर्थियों में 538 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति को देखा।
विज्ञापन

डीएसएस से परीक्षा देकर निकले राहुल सिंह, सनोबर, राकेश उपाध्याय ने बताया कि गणित व पर्यावरण से जुड़े सवाल कठिन रहे और इन्हें हल करने में भी समय लगा। कई सवाल समझ में ही नहीं आए। सीटेट के जिला नोडल बनाए गए सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सेंट्रल एकेडमी, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, गुरुकुल मिशन स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीडी एकेडमी, स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, सूर्या एकेडमी में यह परीक्षा सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक संपन्न हुई। शनिवार को भी इन केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन रविवार को आयोजित परीक्षा में कुल 5032 पंजीकृत रहे। इसमें 4494 उपस्थित एवं 538 अनुपस्थित रहे। दोनो दिन हर केंद्र पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed