{"_id":"6903baac16c8fb602d09a603","slug":"csp-operator-beaten-case-filed-deoria-news-c-208-1-deo1009-166765-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएसपी संचालक को पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएसपी संचालक को पीटा, केस
Fri, 31 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी चौराहे पर एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को रतनपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने पीट दिया। संचालक ने आरोपी पर जबरन रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोनाह सुरतपुरा गांव के अवनीश मल्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रतनपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने दुकान पर आय प्रमाणपत्र बनवाने को दिया था। मंगलवार की दोपहर वह दुकान पर आए तो आय प्रमाणपत्र दे दिया गया। इसके बाद वह जबरन 20 हजार रुपये मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने कुर्सी उठाकर उसके ऊपर पटक कर पिटाई की और छीनैती कराने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। संवाद