{"_id":"59149ee54f1c1b1522850ded","slug":"crusade-mayhem-at-the-municipality-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बैठक में हंगामा, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बैठक में हंगामा, हाथापाई
देवरिया
Updated Thu, 11 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक के बाद आपस में भिड़े सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के बोर्ड की बैठक में हंगामा हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। बजट का विरोध कर रहे सभासदों का कहना है कि सदन में पहुंचे बाहरी लोगों ने कुर्सी फेंक दिया। एक सभासद को मामूली चोट आई है। 27 अप्रैल को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक हुई थी। वित्त बजट का आठ निर्वाचित सभासदों ने विरोध किया था।
बैठक में एक सभासद उपस्थित नहीं थे। बाद में उनके घर उपस्थिति पंजिका भेजवाकर हस्ताक्षर कराया गया। विरोध करने वाले सभासदों ने डीएम और कमिश्नर से नियम (86 दो) के तहत बैठक बुलाने की मांग की थी। नाराज सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष ने आनन-फानन में बैठक बुला लिया, लेकिन एजेंडा उन लोगों को नहीं दिया गया। उनका कहना है कि वे लोग पांच साल में कराए गए कार्य का वार्डवार का ब्योरा मांग रहे हैं। अध्यक्ष इसको देने में आनाकानी कर रही हैं।
नाराज सभासदों का कहना था कि बृहस्पतिवार की बैठक में अध्यक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाया था। उन लोगों ने हाथापाई की है। सदन में रखी हुई कुर्सियों को उठाकर फेंक दिया। इसमें सभासद गौहर अली को मामूली चोट लगी है। इस बाबत डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बैठक के समर्थन में 16 और विरोध में आठ सभासद थे। बैठक सफल रही है। बैठक समाप्त होने के बाद विवाद हुआ है। इससे बैठक पर कोई असर नहीं है।