{"_id":"61d1e7827cbd31298303baca","slug":"crpf-jawans-helped-keen-of-late-companion-salempur-news-gkp4222331145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के घर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने दी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के घर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने दी मदद
विज्ञापन

भटनी। दुर्घटना के शिकार सैनिक के घर रविवार को सीआरपीएफ देवरिया की टीम पहुंची। पिता से घटना की जानकारी लेकर अपने वेतन से जुटाई धनराशि परिवारीजनों को दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पिता व परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से सैनिकों का आभार प्रकट किया।
सीआरपीएफ में कार्यरत युवाओं की टीम ने जनपद में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार की मदद की मुहिम चलाई है। छपिया जयदेव निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राजेश मौर्य, जिगिना मिश्र निवासी सीआरपीएफ के जवान अरुणेश मिश्र सहित जनपद के सौ से अधिक सैनिक साथियों ने व्हाट्सप ग्रुप बनाया है। समूह ने जनपद में सैनिक परिवारों के मदद की योजना के लिए बनाई है। अवकाश पर गांव आए सलेमपुर निवासी अनिल कुमार, मुकेश कुमार तथा लाल बाबू संवरेजी गांव रविवार को पहुंचे। जहां मार्ग दुर्घटना में जान गंवाए सीमा सुरक्षा बल के सिपाही मुकेश कुमार के पिता धीरन प्रसाद से मुलाकात की। टीम ने सैनिक के पिता को 32 हजार की धनराशि सौंपी तथा उन्हें अपने समूह के बारे में बताया। टीम के साथ अमित तिवारी, शिवबिहारी तिवारी, रमेश तिवारी, महेंद्र, बीरबल पटेल, बीरबहादुर आदि मौजूद रहे।