फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crowed in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी, मचा हो-हल्ला

Sat, 08 Jun 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
crowed in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसके चलते व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। कुछ स्थानों पर लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ईएनटी में बिना नंबर से जाने पर रोकने को लेकर एक व्यक्ति सुरक्षा कर्मी से उलझ गया। इससे हो-हल्ला होने लगा। मामले को शांत कराया गया।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 2422 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा 1500 के करीब पुराने मरीज पहुंचे थे। सुबह से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लग गई। ओपीडी में सुबह नौ बजे मरीजों की भीड़ लग गई। मेडिसिन विभाग में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. गौरव, डॉ. सरफराज ने 415 मरीजों का इलाज किया। यहां भीड़ को सहेजने में सुरक्षा कर्मी परेशान रहे। हड्डी रोग में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 486 मरीजों को इलाज किया। भीड़ को सहेजने में सुरक्षा कर्मी तर-बतर रहे। चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा ने 171, चेस्ट में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति ने 115, दंत रोग में 82 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे ईनटी विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। इसी बीच बिना नंबर के एक व्यक्ति के जाने पर लोग हो-हल्ला करने लगे। सुरक्षा कर्मी के रोकने पर वह उलझ गया। समझा-बुझाकर शांत कराया गया। बाल रोग विभाग में डॉ. एचके मिश्रा ने 125 मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के अधिक मरीज रहे। भीड़ के कारण व्यवस्था पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। सभी को इलाज, जांच व दवा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed