{"_id":"6872adcdae054a3c200fd9d4","slug":"crowds-of-deoghar-devotees-in-trains-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158145-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों में बढ़ी देवघर के श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों में बढ़ी देवघर के श्रद्धालुओं की भीड़
Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। श्रावण मास के शुरू होते ही बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। देवरिया जनपद समेत आसपास के जिलों और बिहार प्रांत से भारी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु देवघर रवाना हो रहे हैं।
इसका असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। वर्तमान में चल रही एक स्पेशल ट्रेन से काम नहीं चल पा रहा है। भीड़ के चलते ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं है।
कई श्रद्धालु खड़े होकर लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। श्रावण मास शुरू होते ही देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ दर्शन के लिए लोग जाने लगे है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रूट की मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के आरक्षित कोच भीड़ के साथ जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन की ओर से चलाई जा रही एक मेला स्पेशल ट्रेन भीड़ के आगे बौना साबित हो रही है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि श्रावण मास के दौरान देवघर रूट पर एक और विशेष ट्रेन चलाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे प्रशासन से मांग की गई है कि समय रहते व्यवस्था को बेहतर किया जाए, ताकि बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे श्रावण मास आगे खिसकेगा, बाबा के चाहने वालों की भीड़ बढ़ती जाएगी।
श्रावण मास की भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस भी सतर्क हो गई है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
आरपीएफ निरीक्षक धनंजय राय ने बताया कि श्रावण मास में बाबा बैजनाथ धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है। ऐसे में ट्रेनों व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही गश्त भी तेज कर दी गई है।