फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd increased on Holi, there was a fight to get into trains

Deoria News: होली पर बढ़ी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी

Wed, 12 Mar 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased on Holi, there was a fight to get into trains
सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। होली नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही है। जनरल बोगी की बात तो दूर स्लीपर व एसी कोच में यात्री दुर्दशा सहकर अपने गंतव्य को जा रहे है। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई है, बावजूद दिक्कत दूर नहीं हो पा रही है। वहीं मंगलवार को करीब दस ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। होली पर्व को परिवार के साथ मनाने को लोग मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, कोलकाता व अन्य जगहों से अब वापस घर लौट रहे है। ऐसे में अचानक इस रूट की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जगह नहीं मिलने के कारण लोग स्लीपर व एसी कोच में खड़े होकर सफर कर रहे है। वापसी की ट्रेनों में इस समय भीड़ ज्यादा हो रही है । भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई है लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में सीट फूल है। मंगलवार की दोपहर 3:40 बजे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से दादर जाने वाली ट्रेन पहुंची। ट्रेन में चढ़ने के लिए खूब धक्का मुक्की हुई। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि होली त्योहार को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। इसको देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन

उधर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने मंगलवार को बताया कि पर्व में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन व बोगी की जांच कर रही है। सभी कुली व वेंडरों को बुलाकर बैठक किया गया है। उन्हें स्पष्ट कहा गया है कि स्टेशन परिसर व बोगी में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत इसकी सूचना अवश्य दें। साथ ही सभी से इस दौरान यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ा रही परेशानी: वही मंगलवार को नई दिल्ली -दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस आठ घंटे, नई दिल्ली -दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी -नई दिल्ली एक्सप्रेस पांच घंटे, मुंबई बांद्रा -गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, आनंद विहार -जोगवानी एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा-काठ गोदाम बाघ एक्सप्रेस तीन घण्टे, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed