फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crops destroyed by floods,

Deoria News: बाढ़ से बर्बाद हो गई फसलें, अब उठ रही दुर्गंध

Tue, 13 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed by floods,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू और राप्ती नदी में आई बाढ़ से बरहज नगर के अलावा परिसयां-विशुनपुर देवार के 14 मजरों सहित उग्रसेन सेतु के निकट गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव में घरों तक पानी पहुंच गया था। वहीं भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। अब नदी के पीछे हटने से जलभराव वाली जगहों दुर्गंध उठ रही है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहवा, बरमहवा, जरलहवा, बांके टोला, जवाहर टोला सहित 12 मजरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी।
ज्यादा दिनों तक पानी में लगा होने के कारण मक्का, धान आदि फसलें बर्बाद हो गईं। परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा कपरवार के खादर, कुवाईच टोला, नौकाटोला, परसियां तिवारी, बेलडॉड़, मोहरा, समोगर, बरांव, कोल्हुआं, भदिला दोयम, महेन के खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खेतों में नदी का पानी लगने से धान की फसलों में झुलसा रोग लग गया है।
तटवर्ती गांव परसियां देवार के रमाशंकर यादव, शंकर भगत, विशुनपुर देवार के ओमप्रकाश यादव, भदिला प्रथम के रामसरीखा, विनय यादव, कपरवार के अखिलेश सिंह, मदन मिश्र, ज्ञानेश्वर सिंह आदि का कहना है कि नदी के पीछे हटने से काफी राहत मिली है। लेकिन जद में आ जाने से कृषि भूमि की अधिकांश फसलें बर्बाद हो गई हैं। उनका यह भी कहना है कि जलजमाव वाली जगहों से उठ रही सड़ांध से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed