फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Survey of damaged crops has not yet been conducted.

Deoria News: बर्बाद हुई फसलों का अब तक नहीं हुआ सर्वे

Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Survey of damaged crops has not yet been conducted.
भाटपार रानी। पिछले दिनों क्षेत्र में आए चक्रवात और तूफानी वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक तहसील से कोई राजस्व कर्मी इसकी पड़ताल करने नहीं आया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे गांवों और वहां बोई गई खरीफ की फसलों को चक्रवात और आई तूफानी वर्ष से काफी नुकसान पहुंचा है। इससे सबसे ज्यादा धान, मक्का, केला, तिल तथा जाड़े की बाई गई सब्जियों गोभी, टमाटर,बैगन आदि को नुकसान पहुंचा है। ज्यादा बरसात होने से सब्जियों के पौधे गल चुके हैं। उन्हें फिर से बुवाई करनी पडेगी।
विज्ञापन


मायापुर के किसान मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने तीन एकड़ केले की खेती की है। केले की फसल गिर जाने से 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। अभी तक जांच पड़ताल करने कोई राजस्व कर्मी नहीं आया है, मुआवजा मिलने की बात तो दूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम धर्मखोरकरण के किसान सुधीर सिंह ने बताया कि उनके तथा अन्य की ताल में स्थित खेतों में धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। फसले गिर गई है। मुआवजा मिलने की आशा नहीं के बराबर है।

इस संबंध में तहसीलदार सुशील तिवारी ने बताया कि फसलों की हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed