फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminala demanded money

मुझे जमानत करानी है, मालिक से बोल दो रकम चाहिए

Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
criminala demanded money
मुझे जमानत करानी है, मालिक से बोल दो रकम चाहिए
विज्ञापन

कारोबारी के मैनेजर को फोन कर बदमाशों ने मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के बरहज रोड स्थित एक कारोबारी से बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कारोबारी के मैनेजर को फोन कर बदमाशों ने कहा है कि विकास दुबे के सहयोगी की जमानत करानी है। इसमें रकम की जरूरत है। अपने मालिक से कह दो रकम दे दें। अन्यथा परिणाम भयावह होगा। धमकी के बाद कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, कारोबारी के मैनेजर शम्भू शरण मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है।

जेल पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर एक कारोबारी का शोरूम है। बुधवार को उनके एक कर्मचारी के मोबाइल पर फोन आया कि मालिक का नंबर दो, मोबाइल नंबर नहीं देने पर कर्मचारी को धमकी दी। कर्मचारी ने मैनेजर शम्भू शरण मिश्र का नंबर दिया तो बदमाशों ने मैनेजर को फोन कर धमकी दी कि अपने मालिक से कह कर रकम दिलवा दो, कानपुर के विकास दुबे के सहयोगी की जमानत करानी है। पैसे नहीं मिले तो परिणाम खतरनाक होंगे। मैनेजर ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया तो धमकी देने वाले का अंदाज नरम पड़ गया। फिर मैनेजर ने उसे फोन कर खूब सुनाया। उसने भी बार-बार फोन कर धमकी दी। बतौर मैनेजर की बातचीत से ऐसा जरूर लगा कि धमकी देने वाला लोकल ही है। खैर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed