फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth returning from military recruitment hustle trains

सेना भर्ती से लौटते युवकों का ट्रेनों में ऊधम

Sun, 14 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 14 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए वाराणसी जाते युवक शनिवार दिन में लिच्छवी एक्सप्रेस के मुसाफिरों के लिए मुसीबत बने तो वाराणसी से वापसी करने वालों ने रात से देर रात तक की कई ट्रेनों में जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन


सीटों पर कब्जे से आरक्षित बर्थ वाले मुसाफिर हलकान रहे तो बार-बार की चेन पुलिंग से कई ट्रेनें लेट हुईं। रोकने की कोशिश पर आरपीएफ के जवानों पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन


इसके चलते कुछ स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावा स्थानीय थानों की पुलिस भी लगाई गई।

सेना की भर्ती से लौटते युवकों की मनमानी का सर्वाधिक शिकार मुंबई-गोरखपुर दादर एक्सप्रेस हुई।

स्लीपर बोगियों में सीट पर जबरन कब्जा करने से सोने की तैयारी करते यात्रियों में खलबली मच गई। विरोध करते यात्रियों को बदसलूकी का सामना करना पड़ा।

दादर एक्सप्रेस के एसी बोगी में भी कुछ युवक घुस गए। बचाव में आरपीएफ और जीआरपी के जवान आए लेकिन उत्पातियों को पूरी तरह काबू नहीं कर सके।

तकरीबन ऐसी ही स्थितियों का सामना किया दुर्ग एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस और भटनी-वाराणसी के बीच चलने वाली डेमू के मुसाफिरों ने।

इन ट्रेनों को भर्ती से लौटते नौजवानों ने कई जगह चेन पुलिंग की। इसके चलते बेल्थरा रोड पर कृषक एक्सप्रेस, लार रोड पर दुर्ग एक्सप्रेस और सलेमपुर में दादर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले स्टेशनों से मिली सूचना के आधार पर लार रोड, सलेमपुर, भटनी स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस को भी मुस्तैद किया गया। सलेमपुर में दादर एक्सप्रेस से उतरते युवकों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

आरपीएफ और पुलिस ने सख्ती की तो के जवानों पर पत्थर बरसाने लगे और मौका मिलते ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed