फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth killed in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 20 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 20 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

नगर के ओवरब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

 दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। 

सिवान, गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा निवासी बंगाली गुप्ता का 20 वर्षीय बेटा चिंटू अपने रिश्तेदार सेमाटार निवासी दिलीप (18) के साथ शनिवार को एक बाइक से सलेमपुर किसी काम से आया था।

 काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे अभी दोनों नगर के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।

 बाइक चला रहे चिंटू की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा दिलीप कुछ दूर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी ओवरब्रिज पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed