फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man flirting teenager

युवक ने किशोरी से छेड़खानी की, केस दर्ज

Wed, 25 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

खेत में पहले से छिपा युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर खेत की ओर गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से छिपे युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और जोर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक उसकी पिटाई करते हुए चुप रहने की धमकी दी। किशोरी ने शोर मचाया तो आस-पास के  लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। लोगों ने भाग रहे युवक का पीछा भी किया लेकिन घने कोहरे की वजह से वह भागने में सफल रहा। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तिलौली गांव निवासी मुन्ना कन्नौजिया के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस पहुंच से दूर है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed