फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   worker hit by train, dead

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 27 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भटनी-वाराणसी रेल खंड पर मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। 

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी गोपाल कुशवाहा 45 गांव के पूरब तरफ तरफ सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से शौच करने के लिए गया था। 

शौच के बाद रेलवे लाइन पार करते समय वह भटनी से वाराणसी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख गांव के लोग शोर करते हुए उधर दौड़ पड़े। मजदूर की मौत के बाद परिवार के सदस्य बदहवाश हो गए। 

वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

गांव वालों ने प्रशासन से मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इसके पूर्व भी इस स्थान पर कई लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। 

इस बाबत इंस्पेक्टर रातअवतार यादव ने बताया कि मजदूर की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed