{"_id":"587d01fe4f1c1bdc30efdf77","slug":"when-police-arrived-they-had-not-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची पुलिस तो लोगों ने जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं पहुंची पुलिस तो लोगों ने जाम लगाया
देवरिया
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी में हादसे में मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। नीलगाय से बाइक के टकरा जाने से सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवक की मौत के बाद दो घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। यूपी 100 और खामपार पुलिस जब मदद को नहीं आई तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने खामपार के सेंट्रल बैंक छपिया के पास भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
बिहार के गोपालगंज, भोरे के जिगिना दूबे निवासी राजाराम की ससुराल भाटपाररानी में है। वह ससुराल आए थे। सोमवार को दोपहर बाद पत्नी अनिता के साथ ससुराल से वापस गांव जा रहे थे। अभी वह सेंट्रल बैंक छपिया से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि अचानक एक नीलगाय बाइक से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाइक के साथ दूर जा गिरे। सड़क पर दोनों तड़पने लगे।
राजाराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे को देखकर लोग मदद में आए। लोगों ने राजाराम के परिवारवालों को सूचना दी और यूपी 100 और खामपार पुलिस से सहयोग मांगा। सूचना के दो घंटे बाद भी यूपी 100 और खामपार पुलिस नहीं पहुंची। जबकि परिवार के लोग पहुंच गये। पुलिस के नहीं आने से शव दो घंटे तक पड़ा रहा।
विज्ञापन
आसपास के लोग घायल अनिता को भिंगारी बाजार एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद में सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों का आरोप था कि सूचना दिए जाने के दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जाम समाप्त कराया गया।