फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Viral Video of hostage business

कारोबारी को बंधक बनाने का वीडियो वायरल

Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
राशन बांटने को लेकर मंगलवार को कस्बे में हुए बवाल का वीडियो वायरल हो गया है। तीन मिनट के इस वीडियो में हिंदू वादी संगठन से जुड़े लोग राशन कारोबारी जुगुल किशोर  को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ऐसे कई लोगों के घटना में शामिल होने की पुष्टि हो रही है जो पुलिस के सामने खुद को निर्दोष बता रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस वीडियो के माध्यम से अज्ञात लोगों के पहचान किए जाने का दावा कर रही है। हालांकि जांच अभी शुरू नहीं हो पाई है। बीते मंगलवार को भागलपुर कस्बा निवासी जुगुल किशोर जायसवाल,  रामपुर कारखाना कस्बे में थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर कर्मचारियों के साथ खाद्यान्न का वितरण करा रहे थे। कुछ लोग पहुंचे और राशन की मांग करने लगे। दुकानदार ने सूची में नाम नहीं होने का हवाला दिया। आरोप है कि इसी बीच हियुवा संयोजक और चेयरमैन पुत्र सतीश वर्मा, विनय मद्धेशिया, अरुण कुमार जायसवाल, सुजीत कुमार, राकेश जायसवाल और बैजनाथ के बेटे करीब चालीस लोगों के साथ दुकान पर पहुंचे और कारोबारी जुगुल किशोर को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मामला शांत होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर भेज दिया गया। वीडियो के वायरल होते ही आरोपियों के बीच खलबली मच गई। पुलिस ने भी वीडियो की पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि वीडियो से आरोपियों की पहचान आसानी से हो जाएगी। घटना में चालीस लोग अज्ञात हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मारपीट के बाद घायल कारोबारी का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। दुकान बंद होने से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है जिससे लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed