{"_id":"6a8b5161db901223f80dc403","slug":"two-youths-injured-in-collision-between-an-eeco-and-a-car-on-the-highway-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126500-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे पर इको और कार की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे पर इको और कार की टक्कर में दो युवक घायल
Mon, 24 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर टीआरवी कंपनी के पास तेज रफ्तार इको गाड़ी ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जीरकपुर, पंजाब निवासी पंकज और निडाना, जींद निवासी राहुल के रूप में हुई है। दोनों की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ दिल्ली से रोहतक जा रहा था। बहादुरगढ़ बाईपास पर टीआरवी कंपनी के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार इको गाड़ी ने उनकी स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों युवकों को काफी चोटें आईं और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनके तीन मोबाइल फोन भी टूट गए।
पंकज के अनुसार, हादसे के बाद उन्होंने इको चालक से बातचीत की। चालक ने अपना नाम सागर बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।