फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two injured in clash over transformer cable connection

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर में केबल जोड़ने के विवाद में मारपीट, दो घायल

Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two injured in clash over transformer cable connection
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के किड़िहरा गांव में शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर में केबल जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव में शोएब अख्तर के घर के सामने 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। ग्रामीणों के अनुसार 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। इस वजह से इजहार उस ट्रांसफाॅर्मर से केबल जोड़ने पहुंचे थे। सुहेल अख्तर (75) और शोएब अख्तर (55) ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इजहार के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और घर में घुसकर सुहेल अख्तर और शोएब अख्तर की पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed