फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP Student Wing District President assaulted; attempt made to attack with a knife.

Amroha News: सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष से मारपीट, चाकू से हमले की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
SP Student Wing District President assaulted; attempt made to attack with a knife.
रहरा। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अनुज उर्फ गोलू त्यागी के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रहरा निवासी अनुज उर्फ गोलू त्यागी के मुताबिक शनिवार को गांव के साप्ताहिक बाजार में कुछ युवक एक युवती से छेड़खानी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने रंजिश पाल ली। रविवार सुबह अनुज अपने मासूम भांजे-भांजी के साथ बाइक से रहरा के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। आरोप है कि तभी एक युवक ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद अनुज ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। घटना से सपा छात्र सभा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed