फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police FIR in case of Attack on Gopi Radha Inter College school bus female students mistreated

दबंगों का दुस्साहस: गोपी राधा इंटर कॉलेज की स्कूल बस पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी; एफआईआर दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

वाराणसी में बदमाशों ने गोपी राधा इंटर कॉलेज की बस पर हमला कर दिया। घटना में कई छात्राएं चोटिल हुई हैं। मामले में कंडक्टर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
police FIR in case of Attack on Gopi Radha Inter College school bus female students mistreated
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार मनबढ़ों ने गोपी राधा इंटर कॉलेज की बस पर हमला कर दिया। छात्राओं से बदसलूकी भी की। इस घटना में चार से पांच छात्राएं घायल हो गईं, जबकि बस कंडक्टर और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर 7200 रुपये की रंगदारी भी वसूली। पीड़ित कंडक्टर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कंडक्टर सतीश यादव ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएचयू छित्तूपुर गेट के पास गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की बस लगभग 40 छात्राओं को छोड़कर लौट रही थी। तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से रगड़ खा गई। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात चालक और राजवीर सिंह ने मुझे और बस चालक रविशंकर राय से मारपीट की। बस के शीशे तोड़ दिए, जिससे पांच छात्राएं घायल हुईं। आरोपियों ने मुझे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया। पिस्टल दिखाकर मोबाइल छीना और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बाद में मनबढ़ स्कूल पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज की। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज कमलाकांत यादव का भी अपहरण कर लिया गया। उनसे जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी बनवाने के लिए 7200 रुपये का भुगतान करवाया गया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि कंडक्टर सतीश यादव की तहरीर पर अपहरण, रंगदारी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। छित्तूपुर क्षेत्र और विद्यालय परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed