{"_id":"e5d58105a878e95bd67f8f96b9587f96","slug":"vendor-stamp-and-a-half-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप वेंडर से साढ़े तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टांप वेंडर से साढ़े तीन लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टांप बिक्री की रकम सलेमपुर में जमा करने जा रहे भाटपाररानी के स्टांप वेंडर से साढ़े तीन लाख रुपये बाइक सवार छह बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिए।
वारदात की सूचना पर एसपी और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। घटना के विरोध में भाटपाररानी में स्टांप वेंडरों ने डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रखी।
खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव निवासी मनोज कुमार यादव भाटपाररानी तहसील में स्टांप वेंडर हैं। वह मंगलवार दोपहर को स्टांप बिक्री के 3.46 लाख रुपये बाइक से लेकर सलेमपुर कोषागार में जमा करने के लिए जा रहे थे।
जब वे सलेमपुर के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला के पास पहुंचे तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
वह कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने उसे पीटते हुए सिर पर असलहा सटा दिया और बाइक पर पीछे बंधा रुपयों से बैग लूट लिया।
एसपी प्रभ्ााकर चौधरी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीम लगाई गई हैं।