{"_id":"5aa5673d4f1c1ba6758b4ce0","slug":"uncontrollable-truck-rode-death-to-bicycle-mechanic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मैकेनिक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मैकेनिक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक के पास रविवार की दोपहर बाद एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मैकेनिक को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को देवरिया शहर में पकड़ लिया गया, लेकिन चालक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
सदर कोतवाली के अंवराचौरी गांव के निजामुद्दीन (40) पुत्र मोहम्मद अंसारी मैकेनिक थे। शहर में वह किसी दुकान पर काम करते थे। रविवार दोपहर बाद दुकान से साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह गांव से कुछ पहले राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही जिजामुद्दीन की मौत हो गई। यह देख लोगों ने ट्रक का पीछा किया। गोरखपुर ओवरब्रिज को पार कर ट्रक शहर में आ गया था। लोगों ने उसे घेर लिया तो चालक चकमा देकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। मृतक निजामुद्दीन की पत्नी मदीना और दो बेटे टीपू और हैदर का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि ट्रक बेकाबू होकर साइकिल सवार को रौंदा है। वह पीछे से किसी वाहन में टक्कर मारकर भाग रहा था। चालक को नहीं पकड़ा गया। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।