फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   unbalanced bike slips, one died

अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत

Tue, 15 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 15 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
unbalanced bike slips, one died
सड़क हादसे में युवक की माैत के बाद राेते प‌र‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में बहन के घर से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


देवरिया कोतवाली के कतरारी गांव के रहने वाले रजनीश मिश्रा (32) पानी की डोर टू डोर सप्लाई करने का कार्य करते थे। मंगलवार को अपने साथी गोरखपुर के पीपीगंज के आजाद नगर वार्ड के महंथ मिश्रा के साथ गोरखपुर गए थे।
विज्ञापन


वापस लौटते समय मिठावेल गांव स्थित अपनी बहन के यहां रजनीश अपने दोस्त को लेकर चला गया। रात करीब दस बजे दोनों भोजन करके रुद्रपुर होते हुए कतरारी जाने को निकले। रुद्रपुर निबही मार्ग पर सतुआभार गांव के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर जा कर रूकी। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। गाड़ी चला रहे रजनीश के सिर में गंभीर चोट लगी। 108 एंबुलेंस से लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया।


जहां पर चिकित्सकों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। घर का एकलौता कमाऊ पुत्र खो देने से परिवार के लोगों का बुरा हाल था।

मंगलवार की शाम युवक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी जागृति और तीन का साल की बेटी टुनटुन को शव से लिपट कर रोता देख लोगों की आंखे भर आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed