फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two students killed in accident

हादसे में दो छात्रों की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गड़ेर चौराहे पर लिफ्टर मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक ही साइकिल सवार दो छात्रों को चपेट में ले लिया। दोनों छात्र लिफ्टर मशीन में फंसकर कुछ कदम तक घसीटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से नाराज गांववालों ने देवरिया-बरहज मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला।

एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। गांव में दो बच्चों की मौत से मातम छाया हुआ है।

भलुअनी, गड़ेर निवासी सत्यम (15) पुत्र ईश्वर गुप्ता और ताहिर अंसारी (12) पुत्र मुहर्रम दोस्त थे। सत्यम सर आरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल और ताहिर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के पढ़ते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों एक ही साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे थे।

अभी घर से 100 कदम की दूरी तक गड़ेर चौराहे के दक्षिण मझवलिया मोड पर पहुंचे थे कि भलुअनी की तरफ से लेंटर डालने वाली लिफ्टर मशीन लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से दोनों जमीन पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का अगला पहिया दोनों के ऊपर से गुजरा। दोनों छात्रों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने गड़ेर चौराहे पर देवरिया-बरहज मार्ग पर जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


घटना की जानकारी होने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन घंटे जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मायाशंकर यादव व सीओ सुधीर शर्मा के आश्वासन के बाद लोग माने और जाम हटाया।

भलुअनी के एसओ प्रशांत शेखर राय ने बताया कि ट्रैक्टर का अगला पहिया पंक्चर हो गया था जिसके चलते अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के बाई तरफ चला गया और साइकिल सवार बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed