फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two cybercriminals arrested in Rudrapur

रुद्रपुर में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Wed, 05 Oct 2016 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 05 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two cybercriminals arrested in Rudrapur
एटीएम - फोटो : concept photo
रुद्रपुर। यूनियन बैंक के एटीएम पर एक महिला को झांसे में लेकर रुपये निकालने के दौरान बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से दर्जन भर बैंकों का एटीएम कार्ड मिला है। बदमाश आजमगढ़ और जौनपुर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस बोलेरो और पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यूबीआई के एटीएम पर करीब एक बजे दिन में बोलेरो सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक एटीएम में घुस गया। उसने एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपया निकाल लिया।
विज्ञापन


महिला को शक होने पर उसने शोर मचाया। एटीएम पर मौजूद लोगों ने युवक को दौड़ा लिया वह अपनी बोलेरो गाड़ी के पास पहुंच कर भागने की कोशिश कर रहा था कि भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। बोलेरो में बैठे दो युवक और उसके साथी की लोगों ने जमकर पिटाई की। इस दौरान भीड़ के बीच से एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाश और गाड़ी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के एसआई अंगद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अजीत जौनपुर जिले का सरायख्वाजा थाने के लपरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा नवीन गौतम आजमगढ़ जिले का दीदारगंज थाने के भादो गांव का रहने वाला है। भागने में कामयाब रहा बदमाश सोनू यादव जौनपुर का बताया जा रहा है। बदमाशों के पास से करीब एक दर्जन बैंकों के 20 एटीएम कार्ड मिले हैं। वे भीड़ में एटीएम पर पिन कोड जानने के बाद कार्ड बदल कर रकम निकाल लेते थे। इनके तीसरे साथी की तलाश चल रही है। बदमाशों के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed