फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Try to break the wall to grab houses

दीवार तोड़ मकान हड़पने का प्रयास

Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Try to break the wall to grab houses
क्राइम
रुद्रपुर के  खोपा गांव में रविवार को दबंगों ने एक मकान की दीवार गिराने की कोशिश की। उन्होंने मकान के पीछे से दीवार खोद दिया। दबंग मकान पर कब्जा करने की नियत से उसे ध्वस्त करना चाहते हैं। दो कमरे की मकान मालिक आशा कार्यकर्ता की दो माह पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां अपने भाई के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही  दीवाल गिरा रहे छह लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। खोपा गांव की रहने वाली मृतक आशा कार्यकर्ता चंद्रवती की मौत के बाद उसका बेटा सोनू अपनी बहन आकांक्षा और अमृता के साथ गांव में दो कमरे की पक्के मकान में रहता है। मां की मौत के बाद वह मेहनत मजदूरी कर बहनों को पाल रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग उसकी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने उसे घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


रविवार को वह छह लोगों के साथ मकान की पीछे की दीवार को गिराने लगे। पीछे की दीवार गिराकर वह मकान ध्वस्त करना चाहते है। उन्हें रोकने पर उन लोगों ने उनकी बहनों को पीटा। दिनदहाड़े करीब आधी दीवार गिरा चुके दबंगों की करतूत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के गांव में आते ही वह मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने गांव के एक शख्स सहित छह लोगों के खिलाफ मकान गिराने और मारने पीटने की तहरीर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष एकौना अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed