फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Troॅli tractor overturns 16 injured, six in critical condition

ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 16 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

Fri, 03 Mar 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 03 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
  Troॅli tractor overturns 16 injured, six in critical condition
तरकुलहा देवी से लौट रहे लोग हादसे में घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। तरकुलहा देवी से मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। छह की हालत   गंभीर है।
विज्ञापन

हादसा रुद्रपुर-बोहाबार मार्ग पर निबही गांव के समीप हुआ। सभी घायल फत्तेपुर के लेहड़ा टोला निवासी हैं। शुक्रवार को फत्तेपुर के लेहड़ा टोला निवासी अनिरूद्ध यादव के बेटे का मुंडन था। गांव से दो ट्राॅली पर सवार होकर लोग तरकुलहा देवी मंदिर गए थे। दोपहर में मुंडन कराने के बाद लोगलौट रहे थे। शाम करीब सात बजे ट्राॅली से सवार लोग निबही गांव के समीप पहुंचे थे।


इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क के किनारे करीब आठ फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। ट्राॅली पर सवार उर्मिला देवी, सीमा, रीना यादव, कौशल्या देवी, राधिका देवी, प्रेमशीला, ललिता देवी, घुपति, डिम्पल, इंद्रावती, मेवाती देवी, लालता देवी, संध्या देवी, निर्मला देवी समेत 16 लोग घायल हो गए। निबही गांव के लोगों ने ट्राॅली में दबे लोगों को बाहर निकाला। गांव के लोग घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। छह लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed