फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Torn ear drum beating of the student in the examination

परीक्षा में छात्र की पिटाई से कान का पर्दा फटा

Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 देवरिया। ‘सुविधा शुल्क’ न देने पर रामपुर कारखाना क्षेत्र में केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी की जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। घटना 20 फरवरी की है। पीड़ित ने जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मुकुंदपुर गांव निवासी अब्दुल कयूम अंसारी का बेटा शहादत अली रामपुर कारखाना के लाला मुंडेरा गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। इस वर्ष वह जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना में 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन


इस विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र शहीद भगत सिंह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनई में है। शहादत अली के अनुसार 20 फरवरी को हिंदी द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां केंद्र व्यवस्थापक सुविधा शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहे थे। जब गरीब होने की बात कहते हुए उसने रकम देने से असमर्थता जताई तो वे खिन्न हो गए। उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। कान पर जोर से थप्पड़ लगने की वजह से वह नीचे गिर गया। इसके बाद परीक्षा देने कमरे में ले जाया गया। कान से खून बह रहा था।

कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक से कहा तो उन्होंने परीक्षा दिलाने की बात कहते हुए उपचार कराने से मना कर दिया। शहादत अली के अनुसार उसने निजी चिकित्सालय में उपचार कराया तो डॉक्टर ने कान का पर्दा फटने की बात कही है।

उसने डीआईओएस और रामपुर कारखाना एसओ को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित परीक्षार्थी ने तहरीर दी है।

मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दे रहा था। बृहस्पतिवार को परीक्षार्थी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

वहीं परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक अरविंद मल्ल ने बताया कि परीक्षार्थी इधर-उधर देख रहा था। इसलिए कक्ष निरीक्षक ने उसे मारा। रकम मांगने और मारने-पीटने का आरोप गलत है।


जबकि डीआईएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि केंद्र व्यवस्थापक ने रकम की मांग की है और नहीं देने पर परीक्षार्थी को मारा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्थापक पर दोहरा अपराध बनता है। बृहस्पतिवार को जीआईसी के प्रधानाचार्य को भेंजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed