फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tmkuhiraj found in the car of BSP election material

तमकुहीराज बसपा प्रत्याशी की गाड़ी में मिली चुनाव सामग्री

Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tmkuhiraj found in the car of BSP election material
सुभाष चौक पर वाहनों की जांच पड़ताल करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सुभाष चौक पर चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कार्पियो से चुनाव प्रचार सामग्री मिली। गाड़ी कुशीनगर, तमकुहीराज से बसपा प्रत्याशी विजय राय की निकली। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। चुनाव सामग्री को फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


टीम ने जांच के बाद बसपा प्रत्याशी पर कार्रवाई की बता कह रही है। शुक्रवार की दोपहर सुभाष चौक पर सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। काले रंग की स्कार्पियो को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी पर देवरिया का नंबर अंकित था। तलाशी के दौरान कुशीनगर, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी विजय राय की फोटो वाली चुनाव सामग्री मिली।
विज्ञापन


चालक जावेद ने बताया कि गाड़ी विजय राय की है। गाड़ी में एक बैग था, उसमें कुछ साड़ियां थीं। पूछताछ के बाद गाड़ी का चालान कर दिया गया। चुनाव सामग्री को कब्जे में लेने के बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम को सूचना दी गई। चेकिंग के दौरान एक शराब कारोबारी के मुनीम की गाड़ी पकड़ी गई। बोलेरो पर काले रंग की फिल्म लगी थी, जिसे उतरवाकर पुलिस ने चालान कर दिया। हालांकि उसके बीचबचाव में खाकी के लोग ही खड़े नजर आए। चेकिंग के दौरान वाहनों से काली फिल्म हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई वाहनों को सीज कर चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने सड़क पर खड़े वाहनों के पहिये से हवा निकलवा दी। दो पहिया वाहन पर इयरफोन लगाकर चलाने वाले लोगों का चालान किया गया या उनका फोन ले लिया गया। दो घंटे में पुलिस ने कई लोगों पर कार्रवाई की। सीओ अजय सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान चुनाव सामग्री मिली है। गाड़ी को चालान कर  दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed