फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of millions banker's house

बैंककर्मी के घर लाखों की चोरी

Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे स्थित बैंक कर्मचारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और हर कमरे का ताला तोड़कर जेवर और कीमती सामान चुुरा लिया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर घर पहुंचे बैंक कर्मचारी को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की।

सोनूघाट के रहने वाले राकेश कुमार भास्कर मुरादाबाद में एक बैंक में कर्मचारी हैं। सलेमपुर रोड पर उन्होंने मकान बनवाया है।

एक महीना पहले उनका पूरा परिवार मुरादाबाद जाकर रहने लगा। घर के बाहर के दो कमरों को उन्होंने गांव के ही सदर ब्लॉक से प्रमुख पद का चुनाव लड़ अमित कुमार को किराए पर दिया था।


शनिवार की दोपहर राकेश घर पहुंचे तो देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो सभी कमरों का ताला टूटा था।

कमरों में बाक्स और अटैची में रखे जेवरात को चोर चुरा ले गए थे।

राकेश का कहना है कि उन्होंने तत्काल अमित को फोन से घटना की जानकारी दी तो उसने बताया कि वह 14 जनवरी से लखनऊ गए हुए थे। शुक्रवार को आए हैं। चुनाव की व्यस्तता के चलते मकान पर नहीं  जा सके।
विज्ञापन



राकेश का कहना है कि माता, पत्नी और उनका सारा गहना चोरी हो गया है। इसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दीवार और दरवाजे पर चोरों के हाथ और पैर के निशान मिले हैं।

सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच की गई है। पीड़ित ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed