{"_id":"00d5716544e7b4a7d8e72a8a72fc0470","slug":"the-woman-died-by-hanging-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के अंदर फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा। गांव वाले विवाहिता की मौत का कारण गृहकलह बता रहे है।
जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी अनिल यादव की शादी आठ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ठोकावंशी गांव के केदारनाथ यादव की बेटी वंदना देवी (25) के साथ हुई थी।
तीन वर्ष पूर्व उसका गवना हुआ था। दोनों की एक दो वर्ष की बच्ची अदिति है। परिवार के लोगों का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य शनिवार को घोठे पर कार्य कर रहे थे।
घर में वंदना अकेली थी। दिन में करीब 11.30 बजे परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो एक कमरे में वंदना की लाश दुपट्टे से लटकती देखी।
इसकी खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर मायके वालों ने खुखुन्दू पुलिस को फोन कर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर लाश को कब्जे में ले लिया। इस बाबत
खुखुन्दू एसओ नीतिश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत की वजहों की सही जानकारी होगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।