{"_id":"571513b24f1c1bb9708b474f","slug":"the-village-lies-in-the-silence-remains-tense","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पसरा सन्नाटा, तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में पसरा सन्नाटा, तनाव बरकरार
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
रजडीहा गांव में मकान में ताला बंदकर फरार हुए आरोपी पक्ष के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में पिटाई और गोली लगने से घायल दो युवकों की मौत के बाद रजडीहा गांव में तनाव बढ़ गया है। आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला बंदकर फरार हैं। वहीं इनके खेतों में लगी गेहूं की फसल की बालियां खेतों में झड़ रही हैं। गांव के बिगड़े माहौल को देखते हुए पुलिस गांव में गश्त कर रही है और पीएसी भी तैनात है। एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
होली के दिन तमंचे से चली गोली के बाद रजडीहा गांव में बवाल हो गया। इसमें घायल बालेंद्र यादव और राजेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव का माहौल और गरमा गया है। आरोपी पक्ष के करीब पंद्रह लोग घरों में ताला बंदकर के गायब हैं। खेत में लगी इनकी गेहूं की फसलों की मड़ाई नहीं हुई है। वहीं गांव के तनाव को देखते हुए पीएसी गांव में कैंप कर रही है।
पुलिस इस मामले में गांव के प्रधान रवि कुशवाहा समेत चौदह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें नौ लोग जेल में बंद है और पांच लोग फरार चल रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।