{"_id":"5825fe164f1c1b342fb3a98f","slug":"the-vehicle-fled-from-the-police-station-lockup-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के लॉकअप से भागा वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के लॉकअप से भागा वाहन चोर
देवरिया
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : muslim in jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। पुलिस की लापरवाही से शातिर वाहन चोर सदर कोतवाली के लॉकअप से होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह की है। होमगार्ड उसे शौच के लिए ले जा रहा था।
अमर ज्योति चौराहे पर स्थानीय लोगों ने चार दिन पहले आरोपी को वाहन चोरी करते पकड़ा था। बाइक भी पुलिस के कब्जे में है। आरोपी के भागने की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गई। उधर, फरार चोर के रिश्तेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। अमर ज्योति चौराहे पर मौजूद लोगों ने मंगलवार शाम खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुंडेरा निवासी युवक को बाइक चोरी करते पकड़ा। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में आमद कर पुलिस पूछताछ कर रही थी ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का पर्दाफाश हो जाए।
पूछताछ में चार दिन बीत गए लेकिन एक भी बाइक बरामद नहीं हुई। पुलिस ने कई जगहों पर छानबीन भी की। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब लॉकअप से होमगार्ड ने आरोपी को बाहर किया। हाथ पकड़कर शौचालय की तरफ ले जा रहा था, इसी दौरान आरोपी ने होमगार्ड को धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। सूचना के बाद खलबली मच गई। चोर की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर बिफर पड़े। उन्होंने विभागीय कार्रवाई की बात कही।