{"_id":"57b89ab94f1c1ba2506eda51","slug":"the-two-communities-clash-in-hand-setting-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप लगाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप लगाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट, तनाव
देवरिया
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर। हैंडपंप लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में तनाव फैल गई। सूचना मिलते ही एलआईयू, पुलिस और कई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विवादित जमीन पर तत्काल पैमाइश कराई गई। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मारपीट में केस दर्ज नहीं होने पर पीड़ित पक्ष तरकुलवा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
तरकुलवा, रतनपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति शुक्रवार की रात दरवाजे पर हैंडपंप लगवा रहे थे। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने काम को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार चलने से कुंती देवी, रितू देवी, मुन्नका देवी, मुन्नी देवी और रेशमी घायल हो गए। खबर गांव में फैलती को मामला तनाव पूूर्ण हो गए। दोनों तरफ के लोग लामबंद हो गए।
सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। एसपी के आदेश पर तरकुलवा पुलिस लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची और काम को बंद करा दिया। मौके पर फोर्स को तैनात कर दिया। शनिवार की सुबह एसडीएम सचिन कुमार, सीओ सुशील सिंह, कानूनगो और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। विवादित जमीन की पैमाइश कराई गई, तो जमीन राजेंद्र प्रजापति के पक्ष में निकली।
विज्ञापन
एसडीएम ने तत्काल हैंडपंप लगाने का आदेश दे दिया। इधर मारपीट के बाद घायल पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी लेकिन इंस्पेक्टर ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। गांव में तनाव का माहौल हैं।
एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए रतनपुर गांव में एक उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस संबंध में तरकुलवा इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि विवाद को सुलझा लिया गया है। मारपीट में घायल लोगों का उपचार चल रहा है।