फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The police took the body to the pyre, ferry stampede

पुलिस ने चिता से उठाई लाश, घाट पर भगदड़

Wed, 16 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 16 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

 पिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता पर रखी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

नदी घाट पर पहुंची पुलिस को देखकर शव यात्रा शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस की मानें तो भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

 मदनपुर थाना क्षेत्र के भदिला दोयम गांव निवासी 75 वर्षीय ज्वाला प्रसाद सिंह सीआरपी में सिपाही पद से सेेवानिवृत्त हुए थे। उनके तीन बेटे नरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र और नर्वदेश्वर सिंह हैं। 

शिक्षक नरेन्द्र सिंह नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में मकान बनाकर अपने पिता के साथ रहते हैं, जबकि उनके दोनों भाई गांव पर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, भाइयों में जमीन का विवाद भी चल रहा है। 

बुधवार की भोर में ज्वाला सिंह की मृत्यु हो गई। नरेन्द्र सिंह अपने पिता को गांव न ले जाकर अंतिम संस्कार के लिए मोहल्ले वालों के साथ भागलपुर कालीचरण घाट पर लेकर चले गए।

 पिता की मौत की जानकारी जब दोनों बेटों को हुई तो वह सन्न रह गए। गजेंद्र और नर्वदेश्वर ने पिता की हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

 हरकत में आई पुलिस नरेन्द्र सिंह के आवास पर गई। वहां से पता चला कि लोग अंतिम संस्कार के लिए लाश लेकर भागलपुर गए हैं। भागलपुर कालीचरण घाट पर पहुंची पुलिस ने चिता पर रखी लाश को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed