फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The people who took to the road Churia

सड़क पर उतरे चुरिया गांव के लोग

Fri, 14 Oct 2016 11:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 14 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 The people who took to the road Churia
चुरिया गांव के लोगों से बात करते एडीएम प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। केस वापसी को लेकर चुरिया गांव के लोग सड़क पर उतर गए। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई। एडीएम प्रशासन ने केस वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुुस्सा शांत हुआ। झंडा गाड़ने को लेकर चुरिया और मेहरौना गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चुरिया गांव आठ नामजद और 50 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे नाराज चुरिया गांव की महिलाएं और पुरुष शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए मेहरौना पुलिस चौकी के पास पहुंचे और दिन में करीब दो बजे सड़क जाम कर दिए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान लार एसओ और सड़क पर बैठे लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ता देख एडीएम प्रशासन बीरेन्द्र कुमार दोहरे पहुंचे और केस वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग ने जाम खत्म किया। इसकी वजह से एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed