{"_id":"58dd3b6a4f1c1bb01063de0a","slug":"the-hobby-of-the-shot-took-the-young-man-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने के शौक ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली चलाने के शौक ने ले ली युवक की जान
देवरिया
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। हथियार चलाने का शौक कभी-कभी दूसरों जान के लिए खतरा बन जाता है। भटनी के कुरमौटाघुरी गांव में एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें लाइसेंसी रायफल से गोली चलने से एक युवक की जान चली गई। धोखे से हुई इस घटना में घटनास्थल पर मौजूद कई युवक बाल-बाल बच गए। घटना में मारे गए युवक के परिवार वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।
इसी बीच पहुंचे सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के कुरमौटाघुरी गांव के एक व्यक्ति के घर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में घर में रखा सामान बाहर निकाला गया, जिसमें एक लाइसेंसी रायफल भी शामिल थी। रायऊल को दरवाजे के पास एक पेड़ के नीचे रखा गया था।
दोपहर में घर के आस-पास के युवक पेड़ की छांव में बैठे थे। वहां रखी रायफल को एक युवक ने उठाया और शौकिया गोली चालाने की कोशिश करने लगा। रायफल लोड होने के कारण फायरिंग हो गई और गोली गांव के गुचन के 18 वर्षीय बेटे मुकेश यादव के सीने में जा धंसी। वहां बैठे अन्य युवक गोली का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। घायल मुकेश को लेकर उसके घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मुकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की वजहों की जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो जिस शख्स की रायफल से गोली चली है उसकी पुलिस महकमे में काफी पैठ है। इसके चलते पुलिस शुरू में सक्रियता नहीं दिखा रही थी। भाटपाररानी सीओ बैजनाथ ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। शव पीएम के लिए कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।