फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The fire continued to create havoc in the district

पूरे जिले में आग का कहर जारीेे

Tue, 12 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 12 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fire continued to create havoc in the district
एकौना क्षेत्र के पचलड़ी गांव में लगी आग को बुझाने में जुटे गांव के लोग
देव‌रिया में आग ने मंगलवार को भी किसानों पर कहर बरपाया। सलेमपुर में तीन गांवों में लगी आग से पंद्रह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो कई सौ एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई होती। फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। रामनगर और रावतपार अमेठिया में हुई आगलगी घटनाअभी लोग भूल नहीं पाए थे कि मंगलवार को श्रीराम कोरड़ा गांव में बीड़ी की चिंगारी से आग लग गई। आग फैलकर पड़ोस के गांव सेमरा घुसरी पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों गांव के करीब दस एकड़ फसल जलकर राख हो गई। कई गांव के लोगों के प्रयास के बाद आग बुझाया गया। इसके अलावा महदहा गांव में आग लगने से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं मईल के गहिला गांव में लगी आग में धनंजय यादव, अमरजीत यादव, शंभू यादव और रमेश की रिहायसी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसके अलावा गेहूं की डंठल में लगी आग से तीन घंटे तक गांव वाले परेशान रहे।
विज्ञापन


भाटपाररानी। खारीडीहा में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। पछुवा हवा में तीन लोगों की छह झोपड़ियां सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया।  दो भैंसें, कई बकरियां जल गईं। सैकड़ों गेहूं के बोझे आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों तथा अिग्नशमन िवभाग की की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम खारीडीहा निवासी राजदेव यादव क ी रिहायसी झोंपड़ी  में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। इससे झोंपड़ी में आग लग गई।

तेज पछुवा हवा में आग फैल कर उनकी बगल की झोंपड़ी में भी लग गई। आग फैल कर बगल के राजमंगल की झोंपड़ी में भी लग गई। इनके घर 29 को शादी थी। 25 हजार नगद सहित इनका भी सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से किशोर की झोंपड़ी में रखा उनका भी सारा सामान जल कर राख हो गया। इसके बाद  आग से समिंदर, मदन, जवाहर, सुनीता, सुनील, मुन्ना, बबन, ददन, ललन, सुरेन्द्र, बिजेन्द्र, दीपक के1500 गेहूं के बोझ जला गए। आग बुझाते समय राजमंगल यादव, सुरेन्द्र यादव,तथा रमावती देवी झुलस गए।
मदनपुर/एकौना। क्षेत्र में आग का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा। आठवें दिन भी रुद्रपुर इलाके गांवों में आग लगने से खलबली मची रही। पकड़ी बाजार क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के सरेह में आग लगने से दस एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। मरवटिया राजा और पचलड़ी में रिहायशी घर जलकर नष्ट हो गए। आग को देख गांव के लोगों में दहशत बनी रही।

कुसुम्हा गांव के सरेह में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। गांव आबादी की ओर बढ़ता देख लोगों के होश उड़ गए। गांव के युवक आग बुझाने को खेतों की ओर दौड़ पड़े। लोग पंपिंगसेट चालू कर आग बुझाने में लग गए। आग की चपेट में आने से मरवटिया राजा के रामछबीला चौबे, ब्रम्हानंद चौबे, राजीत हरिजन, रणविजय चौबे, गोलऊथा के चंद्रभूषण मिश्रा और शनिचरी देवी का घर जलकर राख हो गया।


मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग बुझाने में जुट गई। पछुवा हवा शांत होने पर आग पर काबू पाया जा सका। पचलड़ी गांव में भागीरथी यादव का मकान जल कर राख हो गया। आग बगल में मछली भूने जाने के दौरान उठी चिंगारी से लगी। गांव वालों ने आग को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed